बहुजन समाज पार्टी के अकाउंट में 104 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा होने की जांच के मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायवती ने खुद मोर्चा संभाला है। अपने भाई आनंद कुमार के अकाउंट की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच के बाद मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा, ‘बीएसपी ने काला धन नहीं जमा किया है और अगर बीएसपी के अकाउंट की जांच हो रही है तो बीजेपी यह भी बताए कि नोटबंदी से पहले और बाद में उसके अकाउंट में कितना पैसा जमा किया गया है।’मायावती ने नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, ‘अगर बीजेपी नोटबंदी की ही तरह एक-दो और फैसले ले लेती है तो उत्तर प्रदेश में बीएसपी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। बीजेपी खुद ही हार जाएगी।’ मायावती ने कहा कि बीएसपी ने अपने नियमों के मुताबिक ही चलकर एक रूटीन प्रक्रिया के तहत ही पैसे बैंक में जमा कराए हैं। माया बोलीं कि जो लोग पार्टी के मेंबर बनते हैं वे छोटे नोट नहीं बल्कि बड़े नोट में चंदा देते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment