Friday, 30 December 2016

नोटबंदी के 50 दिन: शिर्डी के साईंबाबा मंदिर को मिला 31.71 करोड़ रुपए का दान

शिर्डी.8 नवंबर को नोटबंदी के 50 दिनों बाद शिर्डी के साईंबाबा मंदिर को 31 करोड़ 73 लाख रुपए का दान मिला। इसमें 4.53 करोड़ रुपए पुराने नोटों (500 और 1000) की शक्ल में हैं। इसके अलावा 3.80 करोड़ रुपए दो हजार और पांच सौ के नए नोट हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मंदिर के एक ट्रस्टी सचिन तांबे ने दी।
कितना ऑनलाइन और कितना ऑफलाइन ट्रांजेक्शन…
तांबे के मुताबिक, बीते 50 दिन में सन्सथान के डोनेशन बॉक्स में 18.96 करोड़ रुपए जमा हुए। इसमें 4.25 करोड़ रुपए डोनेशन के अलग-अलग काउंटर्स से मिले। 2.62 करोड़ रुपए क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए प्राप्त हुए।
– इसके अलावा, 3.96 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट से भी मंदिर को दान के तौर पर मिले। 1.46 करोड़ रुपए ऑनलाइन डोनेशन के तौर पर मिले। जबकि 35 लाख लाख रुपए मनी ऑर्ड्स के जरिए मंदिर को दान मिला।
– 2 किलो 909 ग्राम सोना, 56 किलो चांदी और वीआईपी पेड दर्शन से प्राप्त हुए 3 करोड़ 18 लाख रुपये भी टोटल डोनेशन में शामिल हैं।
– प्रसादालय की मुफ्त अन्नदान योजना को 16 लाख रुपए का दान मिला। बता दें कि नये साल पर शिर्डी के साईंबाबा मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...