आयकर विभाग के गुप्तचरों ने बेंगलुरू में पिछले दो दिनों के दौरान की गई छापेमारी के दौरान रियल एस्टेट कारोबारियों और शॉपिंग मॉल के मालिकों की 169 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।आयकर विभाग के अधिकारी एलेक्स मैथ्यू ने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘पहले मामले में हमने पाया कि कुछ रियल एस्टेट कारोबारी मिलकर आय की सीमा में आने वाली आय को कम करके दिखाने के लिए एकोमोडेशन प्रविष्टियों को प्रदर्शित करते थे। संपत्ति के लेनदेन के जरिए भी इन कारोबारियों को 143 करोड़ रुपये का भुगतान मिलने से संबंधित रसीद पाई गई।’दूसरे मामले में अधिकारियों ने पाया कि शॉपिंग मॉल के मालिकों ने उत्पादों की बिक्री के जरिए हुई 26 करोड़ रुपये की आय घोषित नहीं की थी और पूरी राशि नकद के रूप में पाई गई।मैथ्यू ने कहा, ‘उन्होंने निजी खर्चों को वाणिज्यिक खर्चों के तौर पर प्रदर्शित किया था और अघोषित आय का इस्तेमाल सोना और जवाहरात खरीदने में किया।’वहीं इससे पहले कर्नाटक पुलिस ने देवनगेरा से 11.30 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने यह सभी करेंसी 2000 के नए नोटों में बरामद की। पुलिस ने यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।बिहार में एक किसान के बैंक खाते में आचनक से 2.27 करोड़ रुपये आ गए। यह मामला बिहार के छपरा का है। उसने इस मामले की सूचना बैंक अधिकारियों को दी जिसके बाद उसका खाता सीज कर दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment