Tuesday, 8 November 2016

नेशनल हाइवे पर 3 कारें और बस आपस में टकराईं, 9 की मौत

सूरत- नेशनल हाइवे 8 पर रविवार की रात को तीन कारों और एक बस में भिड़ंत हो जाने के कारण अलग-अलग वाहनों में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
स्टिंयरिंग से नियंत्रण खोया…करजण की शिवकृपा होटल के पास ओवरब्रिज के पास रात 9 बजे यह दुर्घटना हुई। इसमें वडोदरा की तरफ से सूरत जाने वाली फार्च्यूनर कार के चालक का स्टियरिंग से नियंत्रण नहीं रहा, इससे उसकी कार पहले स्विफ्ट कार और उसके बाद दूसरी कार से टकरा गई। सूरत का गेहलोत परिवार पावागढ़ से दर्शन कर लौट रहा था। इस दुर्घटना में सूरत और अहमदाबाद के परिवार का करुण अंत हो गया। सूरत का परिवार टेक्सटाइल के बिजनेस से संबद्ध था।
कार दो वाहनों से टकराते हुए रांग साइड आ गई-
तेजी से जाती हुई कार अचानक ही दो वाहनों से टकराते हुए रांग साइड आ गई। इसस सामने से आने वाली लक्जरी बस से टकरा गई। इससे कार पलट गई। इस दुर्घटना में फार्च्यूनर और स्विफ्ट कार में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाइवे पर यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात को अहमदाबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत् हो गई थी। ये सभी पावागढ़ से दर्शन कर लौट रहे थे।
4 महीने की मासूम का शव 30 मीटर दूर मिला- इस दुर्घटना में कारों के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर खून ही खून फैल गया। चार महीने की एक मासूम का शव दुर्घटनास्थल से 30 मीटर दूर मिला।
मृतकों के नाम ...... आगे पढ़े. 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...