Friday, 4 November 2016

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनीः 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ पाए चीनी सैनिक, भारतीय जवान डटे

सिंचाई नहर निर्माण का चीन ने किया विरोध, गतिरोध जारी 

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर देमचोक क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार से गतिरोध बना हुआ है। यह गतिरोध तब पैदा हुआ जब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय इंजीनियरों द्वारा मनरेगा के तहत किए जा रहे एक निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई।
चीनी सैनिकों ने कल तब आपत्ति जताई जब भारतीय सैनिक लेह के 250 किलोमीटर पूर्व में स्थित देमचोक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत ग्रामीणों के लिए हॉट स्प्रिंग जल को जोड़ने के लिए एक सिंचाई नहर का निर्माण कर रहे थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देमचोक के सामान्य क्षेत्र में स्थित हॉट स्प्रिंग स्थल पर कल सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर भारतीय सेना और पीएलए के बीच गतिरोध पैदा हो गया, जो रात तक जारी रहा।
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह भारतीय इंजीनियरों द्वारा जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाए जाने के साथ ही चीनी सैनिक फिर से एलएसी पर पहुंच गए और गतिरोध जारी है।
उन्होंने कहा कि करीब 55 चीनी सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रामक ढंग से काम रोक दिया, जिसकी वजह से सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों को चीनी सैनिकों की आक्रामकता पर अंकुश लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा।
चीनी सैनिकों ने एलएसी पर मोर्चा संभाल लिया और काम रोकने की मांग की। उन्होंने कहा ...... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...