Tuesday, 18 October 2016

भुवनेश्वर के SUM अस्‍पताल में लगी आग से 19 की मौत, 100 से अधिक घायल

भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में लगी आग से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्‍य घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने इस हादसे की जानकारी राज्‍य के सीएम से ली है।
भुवनेश्वर-   ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में सोमवार रात भड़की आग में 19 लोगों की मौत हो गई है कि जबकि सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार शामिल हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। माना जा रहा है कि आग चार मंजिले एसयूएम अस्पताल के प्रथम तल पर स्थिति डायलिसिस वार्ड में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी। तेजी से फैली आग ने बगल में स्थित आइसीयू को भी चपेट में ले लिया।
जांच के आदेश, पीएम ने जताया दुख- मामले पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे की पूरी जानकारी राज्य के सीएम से ली है। उन्होंने हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है। हादसे के मद्देनजर सभी डाक्टरों समेत स्टाफ मैंबर्स की छुट्टियां तीन दिनों तक रद कर दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सभी अस्पतालाें में आग से बचने के उपायों का भी दोबारा जायजा लेने की बात कही गई है।
हादसे के वक्त अस्पताल में 500 मरीज मौजूद – जिस समय आग लगी, अस्पताल में करीब 500 मरीज मौजूद थे। स्वास्थ्य सचिव आरती आहुजा के मुताबिक फिलहाल स्पष्ट तौर पर कहा नहीं जा सकता है कि कितने लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर कैपिटल अस्पताल के अधीक्षक बिनोद कुमार मिश्रा ने बताया है कि उनके यहां लाए गए लोगों में नौ की पहले ही मौत हो चुकी थी।जबकि पांच की हालत अत्यंत गंभीर है। आम्री अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. सलिल कुमार मोहंती ने बताया है कि उनके यहां कैजुअलिटी वार्ड में 37 मरीज लाए गए थे। जिनमें आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। आग की चपेट में आए लोगों में ज्यादातर आइसीयू के मरीज हैं।
पीएम ने एम्स भेजने को कहा – हादसे की खबर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की और सभी जख्मी लोगों को एम्स में शिफ्ट कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान से बात कर घायलों व अन्य प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग – ............

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...