नागपुर. आरएसएस के स्थापना दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ में कहा, "हमारे शासन ने पाकिस्तान को अच्छा जवाब दिया। शासन के नेतृत्व में हमारी सेना ने साहस दिखाया। कश्मीर की उपद्रवकारी शक्तियों को उकसाने का काम सीमापार से होता है, ये बात किसी से छिपी नहीं है।" बता दें कि 90 साल में पहली बार संघ ने खाकी निकर के बदले ट्राउजर को अपनाया है। आरएसएस की स्थापना 1925 में दशहरे के दिन ही हुई थी।
मीरपुर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्तिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा... भागवत ने कहा, "देश धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है परंतु दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं जो भारत के प्रभाव को नहीं बढ़ने देना चाहतीं।मीरपुर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्तिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा है।जिनकी दुकान भेड़ों पर चलती है, ऐसी ताकतें दुनिया में हैं जो भारत को आगे बढ़ने नहीं देना चाहतीं। कश्मीर की उपद्रवकारी शक्तियों को उकसाने का काम सीमापार से होता है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। सारी दुनिया जानती है।उनको अच्छा जवाब हमारे शासन ने दिया है। शासन के नेतृत्व में हमारी सेना ने साहस दिखाया है। शौर्यपूर्वक जो काम यशस्वी करके दिखाया, पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा ऊंची हुई है। उपद्रवियों को संकेत मिल गया कि सहन करने की मर्यादा होती है। ये सरकार काम करने वाली है।भाषा, जाति के भेदभाव के चलते समाज में कुछ घटनाएं होती रहती हैं। ये शर्मनाक हैं इन घटनाओं के चलते कुछ लोग लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं।"
8 लाख से ज्यादा ट्राउजर बांटे गए- संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा, 'संघ के साथ काम करने को लेकर समाज की स्वीकृति बढ़ती जा रही है और सुविधा के स्तर को देखते हुए वेशभूषा में बदलाव किया गया। यह बदलते समय के अनुरूप ढलने को दर्शाता है। उन्होंने बताया......

No comments:
Post a Comment