लखनऊ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम लीला कमेटी, ऐशबाग में मुख्य अतिथि के रूप में जनसमुदाय से अपने भीतर की कुछ बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।श्रीरामलीला कमेटी, ऐशबाग के मैदान पीएम मोदी ने लोगों से इस दशहरा पर दस बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी से हर वर्ष दशहरा पर आत्ममंथन भी करने को कहा, जिससे अपनी बुराई समाप्त होने का आभास हो सके।
उन्होंने विजयादशमी पर देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि विजयादशमी के पावन पर्व में लीन है। जयश्री राम के नारे के साथ पीएम ने भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने जयश्री राम का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रामलीला में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद आज से ही समाज तथा देश के बीच में नहीं है। यह तो काफी लंबे तथा प्राचीन काल से है। अब आतंकवाद को खत्म किए बिना मानवता की रक्षा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम तो आतंकवाद के मददगारों को भी नहीं बख्शेंगे। इससे लडऩे को हम सभी को आगे बढऩा होगा। हम जानते है कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा। आम आदमी भी इसके खिलाफ लड़ सकता है। इसको जड़ से समाप्त करना होगा। हम हर स्तर पर अपनी मर्यादाओं को रेखांकित करते हैं। इस आतंकवाद के खिलाफ हमको बड़ी रेखा खींचनी होगी। हर समय इसका खात्मा करने के लिए बड़ी सेना की जरूरत नहीं होती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में तो जटायु ने नारी के सम्मान के लिए रावण जैसे .....

No comments:
Post a Comment