Sunday, 16 October 2016

NCR में बड़े हमले की साजिश नाकाम, 9 नक्सली गिरफ्तार

यूपी एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्कवायड) ने शनिवार रात सेक्टर 49 स्थित हिंडन विहार के एक फ्लैट में छिपे नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर दिल्ली-एनसीआर में सिलसिलेवार आपराधिक घटनाओं की साजिश को नाकाम कर दिया। नक्सलियों से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।
नोएडा मेें छिपे थे नक्सली- यूपी एटीएस रविवार को पूरे नेटवर्क और साजिश का पर्दाफाश करेगी। आइजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि पिछले कुछ समय से नोएडा में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना थी। करीब एक माह से टीम इन पर नजर रख रही थी। ये लोग अपना नाम बदल कर सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।
हिंडन विहार की इस बिल्डिंग में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर वीके सिंह भी रहते हैं। लेकिन उन्हें इसकी भनक नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए नक्सलियों की पहचान मधुबनी बिहार के रहने वाले पवन उर्फ भाई जी, चंदौली के रहने वाले रंजीत पासवान (बम बनाने में हैं निपुण), बिलासपुर ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन कुमार, सासाराम बिहार के रहने वाले कृष्णा कुमार राम, (बम बनाने में माहिर), बुलंदशहर के रहने वाले सूरज (स्थानीय संपर्को), अलीगढ़ के रहने वाले आशीष के रूप में हुई है। पवन के ही प्रदीप होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदीप कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) लातेहार का एरिया कमांडर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार ने प्रदीप पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। जबकि तीन नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है।
हालांकि, गिरफ्तार नक्सलियों के नाम की पुष्टि एटीएस ने नहीं की है।......... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...