एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली आ रही फ्लाइट के इंजन में टेकऑफ होते ही खराबी आ गई। वार्निग लाइट जलती देख कैप्टन ने तत्काल एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी
भोपाल : एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली आ रही फ्लाइट के इंजन में टेकऑफ होते ही खराबी आ गई। वार्निग लाइट जलती देख कैप्टन ने तत्काल एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया। यदि समय रहते विमान की लैंडिंग न हो पाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित 110 यात्री सवार थे।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कारण बीती रात उड़ान संख्या एआइ 438 निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से रात 11 बजे दिल्ली के लिए टेकऑफ हुई। विमान अभी भोपाल एटीसी के संपर्क में ही था कि कॉकपिट में लगे वार्निग सिग्नल लाल हो गए।
बताया जाता है कि इंजन से तेज आवाज आ रही थी। पायलट ने जोखिम न लेते हुए उड़ान की रिटर्न लैंडिंग कराने की सूचना यात्रियों को दी। एटीसी ने भी आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग के प्रबंध कराए। लैंडिंग के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। खराबी तत्काल ठीक न होने पर तोमर वापस अपने बंगले की तरफ रवाना हो गए। बाकी यात्रियों को रुकने को कहा गया।
एयर इंडिया ने एयर बस की खराबी ठीक करने का प्रयास किया लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिली। रात..........
आगे पढ़े ........

No comments:
Post a Comment