पांडेसरा क्षेत्र में सहेली के यहां ज्यूस पीने के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। मृतका के पति ने सहेली पर ज्यूस मिलाने का आरोप लगाया
सूरत- पांडेसरा क्षेत्र में सहेली के यहां ज्यूस पीने के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। मृतका के पति ने सहेली पर ज्यूस मिलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत की सही वजह जानने के लिए शव का न्यू सिविल अस्पताल में फोरेंसिक पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के मुताबिक भेस्तान की प्रियंकासिटी टाउनशिप निवासी सोनी दीपककुमार राजभर (25) 14 अक्टूबर को पांडेसरा गणेशनगर निवासी सहेली अंजली के यहां गई थी। यहां पर अंजली ने उसे ज्यूस पिलाया। ज्यूस पीने के कुछ देर बाद सोनी अचानक बेहोश हो गई।
सोनी का पति दीपक उसे निजी अस्पताल में ले गया। शुक्रवार शाम उसे स्मीमेर अस्पताल में रैफर करने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोनी मूलत: उत्तर प्रदेश की निवासी थी और पति दीपक पांडेसरा की डाइंग मिल में नौकरी करता है। दीपक ने ........

No comments:
Post a Comment