प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयादशमी के पर्व पर मंगलवार को ऐशबाग की सुप्रसिद्ध रामलीला देखने आ रहे हैं। उनके समक्ष रावण वध का मंचन होगा।
लखनऊ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयादशमी के पर्व पर मंगलवार को ऐशबाग की सुप्रसिद्ध रामलीला देखने आ रहे हैं। उनके समक्ष रावण वध का मंचन होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये हैं। आज रामलीला समिति के संयोजक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूरे कार्यक्रम का ब्योरा दिया।
तुलसीदास के संदर्भों के साथ रामलीला का इतिहास बताते हुए कहा कि यहां अखाड़ा और गुरु की परंपरा रही है, लेकिन आठ वर्षों से यह मंचीय हो गयी। मोदी को लेकर चर्चा थी कि वह रावण दहन भी करेंगे, लेकिन डॉ. शर्मा ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि लीला में रावण का वध रामजी करेंगे। मोदी जी तो बस रावण वध लीला का दृश्यावलोकन करेंगे।
बिना पास वालों को चार नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश : मोदी के आने से आमजन का उत्साह रामलीला के प्रति बढ़ा है, लेकिन सुरक्षा के नजरिए से प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की गयी है। रामलीला मैदान के द्वार साढ़े तीन बजे से खोल दिए जाएंगे। डॉ. शर्मा ने सुविधा के लिए लोगों से अपील की कि साढ़े तीन बजे से ही अपना स्थान ले लें। कृपाल द्वार से पास वाले ही अंदर जा सकेंगे जबकि गेट नंबर तीन पर सूची के मेहमानों को आमंत्रण पत्र के जरिये प्रवेश मिलेगा। लिमिटेड सीट होने की वजह से साढ़े तीन से चार बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर चार से बिना पास वालों को प्रवेश मिलेगा।
मीडिया के प्रवेश के लिए सूचना विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री के मंच पर जाते ही रामजी की आरती और मंगलाचरण होगा। स्वागत के बाद गृह मंत्री और प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। फिर लीला शुरू होगी। रामलीला समिति प्रधानमंत्री को तुलसीदास का असली और दुर्लभ चित्र, रामचरित मानस की प्रति, सुदर्शन चक्र, कवच, गदा और तीर-धनुष भेंट करेंगी।
एलसीडी वैन से होगा लाइव प्रसारण -----

No comments:
Post a Comment