आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने सूरत पहुंचे केजरीवाल ने कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला किया।
सूरत – (विद्रोही आवाज) गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए उनकी तुलना ‘जनरल डायर’ से कर दी। केजरीवाल ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को ‘देशभक्त’ करार देकर पाटीदार समुदाय को लुभाने की भी कोशिश की।राज्य में आम आदमी पार्टी की पहली रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ‘पति और पत्नी’ की तरह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता अहमद पटेल ‘‘मिलकर’’ काम करते हैं।
पिछले साल पटेल समुदाय के सदस्यों और पुलिस के बीच की हिंसक झड़पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 26 अगस्त (2015) को किसने पाटीदार आरक्षण आंदोलनकर्ताओं पर गोली चलाने का आदेश दिया था। वे भारत के नागरिक थे न कि आतंकवादी। पुलिस गोलीबारी में 14 युवक मारे गए। हर कोई जानता है कि यह आदेश किसने दिया था… ये अमित शाह थे।
केजरीवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा आप जानते हैं कि राज्य कौन चला रहा है। यह अमित शाह हैं। पहले आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री थीं। अब विजय रूपानी हैं, जो केवल अमित शाह का एक रबड़ स्टांप हैं। आपको बता दें कि इससे पहले हार्दिक पटेल भी अमित शाह की तुलना जनरल डायर से कर चुके हैं।
क्या केजरीवाल-हार्दिक का साथ गुजरात में खिलाएगा नया राजनीतिक गुल?
विधानसभा में एेेतिहासिक जीत के साथ सत्ता पाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की आंखों में गुजरात में सरकार बनाने का ख्वाब पलने लगा है। इसके पीछे बड़ी वजह है-अप्रत्यक्ष रूप से पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का उनके साथ आना।बड़े पटेल नेता के तौर उभरे हार्दिक पटेल का गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के प्रति झुकाव साफतौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल गुजरात की चार दिवसीय यात्रा पर है। इस बीच हार्दिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन में बयान जारी कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल भी बनाना शुरू कर दिया है। हार्दिक ने बयान जारी कर अरविंद केजरीवाल से यह बताने की अपील की है कि वह उनके समुदाय के लिए क्या कर सकते हैं?
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पटेल समुदाय से समर्थन की मांग की है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में मजबूत पटेल समुदाय को रिझाने के तौर पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल इसी गांव से पटेल आरक्षण आंदोलन की शुरुआत हुई थी। केजरीवाल ने इसी गांव से एक बार फिर राज्य शासित सरकार के सफाए के लिए मुहिम चलाने की मांग की। इस दौरान केजरीवाल के कई बार जय सरदार जय पाटीदार के नारे भी लगाए थे।
चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मांगने के विरोध में भाजपा शासित गुजरात में काले झंडे दिखाए गए गए। केजरीवाल ने मेहसाना जिले के पिलुद्रा गांव पहुंचे। पिछले साल आरक्षण की मांग करने के दौरान मची भगदड़ में मारे गए पटेल समुदाय के लोगों के परिवार वालों से मुलाकात की और वर्तमान सरकार के सफाए के लिए समर्थन की मांग की।...... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment