पटना – भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस बार राजद प्रमुख लालू यादव के बेटों बिहार के स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सलाह दी है कि अपने पिता की तरह अपराध की राजनीति ना करें।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू के बेटों को मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव की तरह बनना चाहिए जिन्होंने पिता के खिलाफ जा कर एक अपराधी की पार्टी मे जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू के बेटे भी शहाबुद्दीन को पार्टी से निकालने के लिए अपने पिता पर दबाब डालें।
लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू ऐसे दमकल हैं जो आग लगाने वाले को साथ लेकर चलते हैं। लालू के बेटे को मोहम्मद कैफ के साथ घूमने मे शर्म महसूस हो रही है ऐसे में लालू यादव यह जबाब दें कि अपराधी मोहम्मद शहाबुद्दीन को साथ बैठाएंगे की नहीं। सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू अपराध की राजनीति करते आए हैं और वही कर रहे हैं। बेगूसराय में अपराधी गठजोड़ के खिलाफ आयोजित महाधरना में शिरकत करने आए सुशील कुमार मोदी ने लालू के खिलाफ जम कर आग उगला।
शहाबुद्दीन की रिहाई को चुनौती देने में सरकार कर रही नाटक – सुशील मोदी ने कहा कि शहाबुद्दीन को तेजाब कांड में मिली बेल को चुनौती देने में सरकार नाटक कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि चंदा बाबू के दो बड़े बेटे की हत्या के मामले में शहाबुद्दीन को दो मार्च को हाईकोर्ट से मिली जमानत के छह माह बाद भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाएं?
उन्होंने कहा कि चंदा बाबू के दो बेटे गिरीश राज और सतीश राज की 2004 में तेजाब से नहला कर की गई हत्या मामले में शहाबुद्दीन आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। अब राजीव रौशन हत्याकांड में शहाबुद्दीन को मिली जमानत को चुनौती देने के मामले में ‘कानून अपना काम करेगा, ‘यह न्यायिक प्रकिया है, ‘ मामले का अध्ययन किया जा रहा है, ऐसी बातें कह कर सरकार नाटक कर रही है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शहाबुद्दीन को जमानत इसलिए मिली कि सरकार ने किसी बड़े वकील को खड़ा कर उसका विरोध नहीं किया। 8 दिन बाद भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत को चुनौती देने के बजाए सरकार के विधि मंत्री कह रहे हैं- ‘इस मामले में मैं बोलने में सक्षम नहीं हूं। सत्ताधारी दल के एक प्रवक्ता सुबह ...... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment