Sunday, 16 October 2016

गुजरात की राजनीति को साफ-सुथरा बनाने में केजरीवाल ने पटेलों का सहयोग मांगा

गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी के पूरी तैयारी के साथ उतरने की संभावनाओं के बीच पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वच्छ राजनीति के लिए शनिवार को पटेल समुदाय का समर्थन मांगा 
सूरत, मेहसाना। गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी के पूरी तैयारी के साथ उतरने की संभावनाओं के बीच पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वच्छ राजनीति के लिए शनिवार को पटेल समुदाय का समर्थन मांगा। पटेल बहुल पिलुदरा गांव में एक आम सभा को संबोधित करते हुए आप के प्रमुख ने कहा कि गांवों का विशेष महत्व है क्योंकि एक वर्ष पहले यहां से समुदाय का आरक्षण आंदोलन शुरू हुआ।
केजरीवाल ने कहा कि आपके साहस की प्रशंसा करता हूं जब मुझे पता चला कि पाटीदार आंदोलन की शुरूआत इस गांव से हुई। कुछ वर्ष पहले हमने देश में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन शुरू किया। हमने सरकार से कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़ा कानून लाए क्योंकि हमारे पास ऐसी ताकत नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि हमारी मांगें पूरी करने के बजाए हमें ऐसा कानून लाने के लिए सरकार बनाने को कहा गया। हमें गंभीरता से नहीं लिया गया। चूंकि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था इसलिए हमने पार्टी बनाई और दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की। यह आम आदमी की ताकत है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल आंदोलन की शुरूआत इस गांव से हुई। अब मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस गांव से गुजरात की राजनीति को साफ करने का आंदोलन चलाएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और गुजरात की राजनीति को साफ करने के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

केजरीवाल के नियंत्रण रेखा पार हमले पर दिए गए बयान के विरोध में ........ 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...