नई दिल्ली- मोदी सरकार ने अपनी दो साल की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर 36 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए। उसने यह धनराशि नई दिल्ली में आयोजित ‘एक नई सुबह’ कार्यक्रम के लिए मीडिया को दिए विज्ञापनों और प्रचार सामग्री पर खर्च किए। इस एक दिवसीय कार्यक्रम को राजग सरकार की दो साल उपलब्धियों की बखान के लिए 29 मई को इंडिया गेट पर आयोजित किया गया था।
सूचना का अधिकार (आरटीआइ) कानून के तहत दाखिल अर्जी के जवाब से यह जानकारी उजागर हुई। इसमें कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में हुए छह घंटे के कार्यक्रम के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को दिए विज्ञापनों पर ही यह सारा धन व्यय कर दिया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) ने अपने जवाब में बताया कि केंद्र सरकार ने ‘एक नई सुबह’ कार्यक्रम के प्रचार पर कुल 36,64,88,085 रुपये खर्च किए। इसमें से प्रिंट मीडिया को 35.59 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए गए। जबकि इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन के मद में 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
जबकि एक अन्य आरटीआइ अर्जी के जवाब में दूरदर्शन ने ‘एक नई सुबह’ शो को लेकर अपने खर्चे की जानकारी दी है। उसने बताया है कि इस कार्यक्रम पर उसका कुल 92 लाख खर्च हुआ है। इंडिया गेट ......

No comments:
Post a Comment