सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। लेकिन एलओसी पर किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।
पीओके में सेना के सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय जवानों के हौसले बुलंद है। पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए एलओसी पर दवान मुस्तैदी से गश्त में जुटे हुए हैं। दुश्मन शिकार और हम शिकारी मंत्र के साथ सेना के स्निपर्स और जवान लगातार पाकिस्तान के इरादों को नाकाम कर रहे हैं। एलओसी के पर चीड़ के पेड़ों पर लटकी हुई तख्तियों पर लिखा ये संदेश स्निपर्स और जवानों में उत्साह का संचार कर रहा है।
दुश्मन शिकार, हम शिकारी बना मूल मंत्र- सेना के जवानों का कहना है कि दुश्मन शिकार और हम शिकारी उनके लिए मंत्र बन चुका है। एक स्निपर्स ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उसकी जिंदगी के लिए ये नारा अब मूल मकसद बन गया है। एलओसी को अब हम लक्ष्मण रेखा मानते हैं। अगर पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह की घुसपैठ की कोशिश हुई तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब वो एलओसी के अलग-अलग जगहों से आतंकियों को भेजने की रणनीति पर काम कर रहा है। नौशहरा सेक्टर घुसपैठ के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील है।लेकिन भारतीय स्निपर्स और जवान पाक सेना का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
पीओके के भीमबर में पाक सेना का जमावड़ा- ............

No comments:
Post a Comment