Monday, 17 October 2016

गुजरात में पाटीदार कम्युनिटी ने किया केजरीवाल का विरोध, नारे लगे पाकिस्तान जाओ

सूरत-(विद्रोही आवाज़ ) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सूरत में सभा से ठीक पहले विरोध में जमकर नारेबाजी हुई और काले झंडे दिखाए गए। ‘केजरीवाल पाकिस्तान जाओ’ का नारा भी लगा। उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल के सवाल से कार्यकर्ता नाराज थे। बता दें कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का एक पूर्व सहयोगी विरोध को लीड कर रहा था।
कौन लीड कर रहा था प्रोटेस्ट, 20 से ज्यादा लोग हिरासत में… 20 से ज्यादा लोगों को विरोध करने के चलते हिरासत में लिया गया। प्रोटेस्ट की घटना पाटीदार बहुल वाराछा विस्तार में योगी चौक पर केजरीवाल की सभा से ठीक पहले की है। इस दौरान हार्दिक पटेल के पूर्व करीबी निखिल सवाणी और ‘ब्रह्म पडकार सेना’ के वर्कर्स ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। प्रोटेस्ट कर रहे कार्यकर्ता आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल के सवाल को लेकर नाराज थे। उन्होंने ‘केजरीवाल पाकिस्तान जाओ’ के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का भी नारा लगाया।  इससे पहले 14 अक्टूबर से शुरू केजरीवाल के गुजरात विजिट में कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगा कर उन्हें पाकिस्तान सपोर्टर, देश विरोधी और आतंकी बताया गया था।
केजरीवाल ने हार्दिक को कहा सबसे बड़ा देशभक्त- सभा के दौरान केजरीवाल ने पाटीदारों को रिझाने वाले। ........ 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...