Saturday, 29 October 2016

जयललिता के हाथ में सूजन, चुनावी दस्तावेज पर लगाया अंगूठा

चेन्नई-  लंबे समय से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता अब पहले से बेहतर है, हालांकि उनके दाहिने हाथ में सूजन है। इसी के चलते अन्नाद्रमुक पार्टी की प्रमुख ने चुनावी हलफनामों पर हस्ताक्षर करने की बजाय अंगूठे का निशान लगाया। शुक्रवार रात को सामने आए दस्तावेज से इसका खुलासा हुआ।
कहा यह भी जा रहा है कि इलाज के दौरान जयललिता का हाथ जल गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जयललिता ने शुक्रवार को विधानसभा सीट पर होने वाले बाइइलेक्शन के एफिडेविट पर अंगूठा लगाया। 19 नवंबर को तिरुपरंगुन्द्रम सीट पर बाइइलेक्शन होना है। यहां एआईएडीएमके की तरफ से एके बोस चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए बोसए डॉक्यूमेंट्स पर जयललिता के साइन लेने गए थे, जिस पर उन्होंने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया। पार्टी के तरफ से चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को जारी लेटर में कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्स में 5 जगह जयललिता ने अंगूठा लगाया है।
गौरतलब है कि 68 वर्षीय जयललिता बीते 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ..... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...