भोपाल। कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 8 आतंकवादियों के जेल से भागने की घटना और उनके एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाए गए हैं?
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके SIMI के आतंकवादियों के जेल से भागने की घटना पर सवाल उठाया है। सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दंगा फसाद ना हो इसके लिए प्रशासन को नजर रखना पड़ेगा।
सिमी पर प्रतिबंध, फिर बजरंग दल पर क्यों नहीं – कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि सिमी और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफारिश तत्कालीन एनडीए सरकार से की थी। उन्होंने सिमी पर तो प्रतिबंध लगा दिया लेकिन बजरंग दल पर नहीं लगाया-
सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाये गये हैं ? जॉंच का .........


No comments:
Post a Comment