Monday, 31 October 2016

यात्रियों की भीड़, निजी बस संचालकों ने किराया बढ़ाया

दीपावली पर जन्मभूमि की ओर जाने वाले प्रवासी यात्रियों की भीड़ देख निजी बस संचालकों ने किराए में इजाफे
सूरत- दीपावली पर जन्मभूमि की ओर जाने वाले प्रवासी यात्रियों की भीड़ देख निजी बस संचालकों ने किराए में इजाफे के साथ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। घर-परिवार के बीच दीपावली मनाने के लिए मूल प्रदेश जाने का सिलसिला धनतेरस से चल रहा है।देश के अधिकांश प्रदेशों के लोग बड़ी संख्या में सिल्कसिटी और डायमंडनगरी में बसे हुए हैं। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली पर लाखों प्रवासी धनतेरस के मौके पर कर्मभूमि सूरत में लक्ष्मी की आराधना के बाद मूल प्रदेश के लिए रवाना हो रहे हैं। गुरुवार शाम से जारी यह सिलसिला शनिवार देर रात तक सहारा दरवाजा, सरदार मार्केट, परवत पाटिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में चलता रहा।दीपावली के मौके पर प्रवासी यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए निजी बस संचालकों ने अतिरिक्त कमाई के लिए किराए में इजाफे के साथ बसों की संख्या भी बढ़ाई है। संचालकों के मुताबिक किराए में करीब 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया गया है। सूरत से राजस्थान अथवा अन्य प्रदेश के शहरों में जाते समय यात्रियों की....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...