प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की इकानॉमी विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लुधियाना में एमएसएमई की दो नई स्कीमें लांच की। उद्यमियों को भी सम्मानित किया।
लुधियाना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां कहा कि भारत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत ने खुद ही प्रगति कर रहा है, बल्कि दुनिया की अर्थ व्यवस्था का भी मजबूती दे रहा है। भारत की इकनॉमी विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती इकनॉमी है। मोदी ने मन्त्र दिया की आज़ादी से पहले ‘खादी फ़ॉर नेशन’ था अब खादी फ़ॉर फैशन’ होना चाहिए।
आज़ादी से पहले ‘खादी फ़ॉर नेशन’ था अब हो ‘खादी फ़ॉर फैशन’-प्रधानमंत्री यहां पंजबा कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री ने एमएसएमई की नई स्कीमें लांच करने के माैके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने एमएसएमई की दो नई स्कीमें लांच की। प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर एससी/एसटी हब का भी उद्घाटन किया।
देश का भाग्य बदलने में अहम योगदान दे सकते हैं दलित – प्रधानमंत्री दलितों की हालत पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर दलितों अौर दबे-कुचले लोेगों को अवसर मिले तो वे देश का भाग्य बदलने में अहम योगदान दे सकते हैं। दलितों में इंट्रप्रेनुरशिप बढ़ाने के लिए बैंकों को एक एक महिला और दलित को कम से कम एक एक करोड़ का लोन देना चाहिए। एससी/एसटी हब इसी दिशा में एक प्रयास है।
‘जीरो इफ़ेक्ट, जीरो डिफेक्ट’ यानि जेड मार्का- प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जीरो इफ़ेक्ट, जीरो डिफेक्ट’ यानि जेड मार्का, उत्पादों में क्वालिटी स्तर बढ़ाने की योजना है। इसका उद्देश्य है कि वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ सके और ‘मेक इन इंडिया’ की धमक मज़बूत हो। इसका मतलब व मापदंड है कि उत्पाद जीरो डिफेक्टिव हो, वही ब्रांडिंग का आधार बनेगा। .......

No comments:
Post a Comment