चेन्नई- तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हाल जानने के लिए सोमवार को भी नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।केरल के राज्यपाल पी सतशिवम ने कहा, ‘हमें डॉक्टरों ने बताया कि उनके स्वास्थ में सुधार हो रहा है। उनको जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। वह शीघ्र ही राज्य की बागडोर संभाल लेंगी।’ सतशिवम सोमवार को अपोलो पहुंचे और जयललिता की सेहत के बारे में जानकारी ली। उनके साथ केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी पहुंचे। 68 वर्षीय जयललिता को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत पर 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फाइटर हैं तमिलनाडु की सीएम- केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को जयललिता को फाइटर करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि उनका मनोबल बहुत ऊंचा है। वह फाइटर हैं। मेरी कामना है कि वह स्वस्थ होकर तमिलनाडु के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगी।’ वेंकैया ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर जया का हाल जाना था। राज्य में अंतरिम मुख्यमंत्री के सवाल पर वेंकैया ने कहा कि यह उनकी पार्टी (अन्नाद्रमुक) का मामला है। उसे बहुमत मिला है। द्रमुक ने जयललिता के स्वस्थ होने तक राज्य में अंतरिम या कार्यकारी मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की मांग की है। ......

No comments:
Post a Comment