इस्लामाबाद- मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद के खिलाफ एक्शन नहीं लेने पर नवाज शरीफ अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं। उनके एक सांसद ने कहा- “हाफिज सईद और बाकी नॉन स्टेट एक्टर्स पर एक्शन क्यों नहीं लिया जाता ? हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है, जिसकी वजह से हमने उसे पाल रखा है?” राणा मोहम्मद अफजल पीएम नवाज की पार्टी पीएमएलएन के सांसद हैं। उन्होंने इसके अलावा भी कई सवाल उठाए हैं।
पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने दिया बयान…
– पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, पाकिस्तान में गुरुवार को नेशनल असेंबली की फॉरेन अफेयर्स कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान के दुनिया में अलग-थलग पड़ते जाने पर चर्चा हुई।
– राणा ने मीटिंग में हाफिज सईद जैसे नॉन स्टेट एक्टर्स पर सख्त एक्शन की डिमांड की। राणा हाफिज इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार के रवैये से बेहद खफा थे।

– उन्होंने सवाल किया- “कोई बताए, आखिर हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है, जिसकी वजह से हमने उसे पाल रखा है?”
– राणा ने कहा, “हमारी फॉरेन पॉलिसी के ये हाल हो गए हैं कि हम आज तक हाफिज सईद जैसे लोगों को खत्म नहीं कर पाए हैं। भारत उसका मसला हमें घेरने के लिए उठाता है। फॉरेन डेलिगेशन भी उसे भारत और पाकिस्तान बीच तनाव की सबसे खास वजह बताते हैं।”
– उन्होंने फ्रांस के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लोगों ने कश्मीर के हालात पर बात की। ये भी पूछा कि हाफिज का नाम ही हर बार सामने क्यों आता है?

आखिर क्या बला है ये सईद?
– राणा के मुताबिक, उन्होंने अपने 25 साल के पॉलिटिकल करियर में सईद का नाम बहुत कम सुना। लेकिन दुनियाभर में उसे खतरनाक शख्स माना जाता है। हमें ये समझना होगा कि कश्मीर मामले में वो हमारे लिए अच्छा साबित हुआ या बुरा?
– उन्होंने कहा- “कश्मीर पर सरकार का रुख सही है। लेकिन उन संगठनों पर बैन लगाया जाना चाहिए जो देश की बेइज्जती करा रहे हैं। भारत सईद के नाम पर पाकिस्तान को दुनियाभर में बदनाम कर रहा है।”
– इसी अखबार के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान की सिक्युरिटी के लिए बुलाई गई एक हाई लेवल मीटिंग में भी नॉन स्टेट एक्टर्स पर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग में सरकार और सेना के सभी बड़े चेहरे शामिल थे।
अपोजिशन लीडर ने भी यही मांग की थी
– बुधवार को पाकिस्तान पार्लियामेंट के ज्वाइंट सेशन में अपोजिशन लीडर एतजाज एहसान ने भी नॉन स्टेट एक्टर्स पर सवाल उठाए थे।
– एहसान ने कहा था- “हम दुनिया में अकेले पड़ गए हैं। इसकी वजह ये है कि हमारे यहां नॉन स्टेट एक्टर्स ......

No comments:
Post a Comment