उड़ी हमले के बाद एलओसी समेत देश के कई राज्यों में आतंकी साजिश की रिपोर्ट आ रही है। इसी बीच खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत देश के चार राज्यों के 22 एयरपोर्ट पर संभावित हमले का अलर्ट जारी किया है।
खुफिया एजेंसियों ने 22 एयरपोर्ट पर भेजी विस्तृत जानकारी में कहा है कि इन सभी जगहों पर उच्च सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। देश की बॉर्डर से लगे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में रिपोर्ट के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों, एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सीआईएसएफ या अर्द्धसैनिक बलों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही सरकारी एवं निजी एयरलाइंस को लिखकर सुरक्षा खतरों के संबंध में आगाह किया है।

No comments:
Post a Comment