नई दिल्ली.सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में बने माहौल का बीजेपी को यूपी के इलेक्शन में फायदा मिल सकता है। एक सर्वे में दावा किया गया है कि 2017 के यूपी असेंबली इलेक्शन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। हालांकि, 183 सीटें जीतकर पार्टी बहुमत से दूर रहेगी। बहुमत के लिए 403 सीटों में से 202 सीटें जरूरी हैं। दूसरे नंबर की पार्टी बीएसपी रह सकती है। जबकि एसपी एक नंबर से खिसकर तीसरे नंबर पर जा सकती है। किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें…
– इंडिया टुडे-एक्सिस ओपिनियन के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 170 से 183 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीएसपी को 115 में से 124 सीटें मिलने का अनुमान है।
– एसपी 94 से 103 सीटें और कांग्रेस सिर्फ 2 से 6 सीटों पर सिमट सकती है।
– चैनल का दावा है कि उसने यह सर्वे 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच 403 विधान सभा क्षेत्रोें में कराया और 22 हजार 231 लोगों की राय ली।
# किसे कितने फीसदी वोट मिलेगा- वोट शेयर के लिहाज से भी बीजेपी 31% के साथ सबसे आगे है। बीएसपी को 28%, एसपी को 25% और कांग्रेस को 6% वोट मिलने की उम्मीद है।
# सीएम के तौर पर मायावती पहली तो अखिलेश दूसरी पसंद- बतौर सीएम बीएसपी चीफ मायावती लोगों की पहली पसंद हैं। सर्वे में 31% लोग उन्हें सीएम देखना चाहते हैं।
– 27% की पसंद के साथ अखिलेश दूसरे नंबर पर हैं।
– बीजेपी का चेहरा अभी तय नहीं है। लेकिन राजनाथ सिंह 18%, तो योगी आदित्यनाथ 14% लोगों की पसंद हैं।
– कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा को 2% और शीला दीक्षित को सिर्फ 1% लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया।
# 91%ने माना, सर्जिकल स्ट्राइक से मोदी हुए ताकतवर
– सर्वे में 90% लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक को सही बताया। वहीं, 76% लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दिखाने के भी पक्ष में हैं। साथ ही, 91% लोगों ने माना कि सर्जिकल स्ट्राइक से मोदी ताकतवर हुए हैं।
# ईस्ट यूपी- 167 सीट. .....

No comments:
Post a Comment