Monday, 11 June 2018

WE surat Team* का हट कर किया गया एक अनूठा प्रयास...

WE surat Team* का हट कर किया गया एक अनूठा प्रयास...
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
उद्योग-व्यापार को नई ऊंचाइयां प्रदान करने व अपने सपनो को साकार करने का सटीक प्लेटफॉर्म है-"WE"
=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷
वर्तमान के इस टेक्नोलॉजी के युग में उद्योग-व्यापार आदि की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव आया हैं। नए-नए माध्यम उद्योग-व्यापार की उन्नति में सहायक बने हैं। अब नए-नए आइडियाज से बिजनेश के पंख लगते समय नही लगता। एक दशक पूर्व किसी ने सोचा नही होगा कि ऑनलाइन बिजनेश इतनी गजब की उड़ान भर लेगा। "फ्लिपकार्ट" को "वॉलमार्ट" ने जिस अकल्पनीय कीमत में खरीदा उससे व्यापार की तो परिभाषा ही बदल गई। अतीत में "जस्ट डायल" "शादी डॉट कॉम" "टेक्सी फ़ॉर श्योर" "उबेर" "ओला" आदि अनेक सफलता भरे उदाहरण है जिन्होंने अपनी ब्रांड इमेज खड़ी कर मन-माफिक ग्रोथ की। औऱ कइयों ने अपने चमकाए ब्रांड को मुंहमांगी कीमतों में बेच डाला। "बिग बाजार" "रिलायंस मार्केट" "मेट्रो" "डी मार्ट" आदि ऐसे विरले उदाहरण है जिन्होंने फल-फ्रूट, सब्जी, आटा-दाल, घी-तेल, अनाज-किराणा व सौंदर्य प्रसाधन आदि एक ही छत के नीचे उपलब्ध करा कर बाजार की अधिकांश ग्राहकी अपनी झोली में बटोर डाली। ये सब नायाब व अनूठे आइडियाज से सम्भव हो पाया। यह सब कुछ हट कर कर दिखाने के जुनून से पॉसिबल हो पाया। जैसा कि यह सर्व विदित ही हैं कि व्यापार-व्यवसाय के सारे तौर-तरीके बदल गए हैं, तमाम परिभाषाएं चेंज हो गई हैं। अब बिजनेश होसलों की ऊंची उड़ान के साथ-साथ नए-नए आइडियाज से सक्सेस होता हैं। अब बिजनेश का सक्सेस मंत्र अनूठे व डिफरेंट चिन्तन से हासिल हो पाता हैं। एक दौर था जब व्यापार की बागडोर बड़े उम्र के यहां तक अधेड़ व बुजुर्ग पीढ़ी के हाथ मे रहती थी। लेकिन पिछले एक दशक में काफी बदलाव आया हैं। बीते एक दो वर्षों में तो व्यापार-व्यवसाय-उद्योग आदि में तो जो चेंज आया है वो चोंकाने वाला ही हैं। वर्तमान की केंद्रीय सरकार तक स्टार्टअप्स, मुद्रा योजना आदि नए-नए आयाम दे रही है। गत दिनों मुझे भी ऐसे अनूठे प्रयासो भरे एक आयोजन का प्रत्यक्षदर्शी बनने का सुअवसर मिला, हालांकि मुझे इस टीम ने बतौर एडवाइजर जोड़ रखा हैं, अतः इस इवेंट का हिस्सा बनने का सबसे बड़ा कारण यह भी था। हालांकि WE Surat Team से वैसे तो मेरे अनेकों चित-परिचित महानुभाव जुड़े हुए हैं, उन्हीं में से एक व सूरत के उभरते एंव नए-नए नायाब आइडियाज के जनक या यूं कहें कि हर घड़ी, हर पल व हर क्षण नया चिन्तन कर नवनीत देने वाले एक ऊर्जावान युवा श्री राजेश माहेश्वरी भी इस कॉंसेप्ट के जनकों में से एक हैं। सिल्क सिटी एंव डायमण्ड सिटी सूरत की सुप्रसिद्ध होटल TGB में WE Surat Team ने "वर्ल्डवाइड इन्टरपुनेउर" "WE" को लॉन्च करने की पूर्व भूमिका स्वरूप एक चिंतन-मनन व चर्चा-मन्त्रणा युक्त मीटिंग आयोजित की । ये उल्लेखनीय हैं कि ये प्लेटफॉर्म नवोदित उद्यमियों को ही नही बल्कि व्यापार-व्यवसाह में आशातीत सफलता हासिल नही कर पाने वाले वर्षों से संघर्ष कर रहे व्यापारियों में भी उत्साह का संचार कर देगा। WE Surat Team ने अथाह परिश्रम कर अपने प्रथम प्रयास में ही उन उद्यमियों व व्यवसाहियों को जोड़ा जो कुछ हट कर अपना बिजनेश करना चाहते थे। होसलों की ऊंची उड़ान का लक्ष्य तथा अपने लक्ष्य को गति प्रदान करने हेतु WE Team ने शहर के कुछ सक्सेस उद्यमियों व मार्गदर्शकों को भी आमन्त्रित किया था। जिन्होंने अपनी सक्सेस स्टोरी को बताया व वहां उपस्थित युवा उद्यमियों को प्रेरणा प्रदान की। प्रत्येक युवा ने अपने मन-मस्तिष्क में उमड़ती-घुमड़ती जिज्ञासाओं को सभी के समक्ष रखा तथा सफल उद्यमियों ने उनको उसका उचित एंव सटीक समाधान भी दिया। करीब 2 घण्टे के इस इवेंट में उपस्थित हर युवा उद्यमी नए चिन्तन, नए आइडियाज व नए आयाम से लबरेज़ नजर आया। कइयों को उसी प्लेटफॉर्म पर नया बिजनेश मिल गया। इस समूह से जुड़े डॉ श्री स्नेहल देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि "WE" कॉन्सेप्ट को विकसित करने के पीछे WE Surat Team का एक मात्र उद्देश्य यही हैं कि वर्तमान का युवा जमाने के साथ चले, तथा व्यापार-व्यवसाय में नए तौर-तरीके अपनाए व अपने बिजनेश को नई ऊंचाइयां प्रदान करें। जब मैंने WE Surat team से ही जुड़े श्री अर्पित शाह से पूछा कि आखिर ये आइडिया आपकी टीम के दिमाग मे कैसे आया? तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में अनेक युवा भूल-भुलैया की स्थिति में जी रहे हैं। अनेको ऐसे युवा है जिनके अभिभावकों के पास पर्याप्त पूंजी है, लेकिन अपने परम्परा गत व्यापार के अलावा कोई नए तरीके का बिजनेश नही हैं। उनके पास सपने हैं लेकिन उन सपनों को साकार करने हेतु कोई ठोस उपाय नही हैं। वे कुछ नया करने की चाहत में तो हैं, लेकिन नया करना क्या है ? इस हेतु उनकी दिशा तय नही हैं। वे जमाने के साथ कदमताल मिलाने हेतु बेताब तो हैं लेकिन उनका कोई मार्गदर्शक नही हैं। चूंकि वर्तमान के इस भौतिक व आपाधापी के युग मे अधिकांश प्रवृतियों के पीछे शुद्ध व्यवसाहिक उद्देश्य रहता हैं। लेकिन ऐसे विकट दौर में भी कुछ विरलों का प्रयास स्वयं हित से अधिक परहित का रहता हैं, अतः WE टीम ने इसी उद्देश्य से यह एक अनूठा प्लेटफॉर्म तैयार किया हैं। WE Surat Team से ही जुड़े श्री विश्वेश संघवी ने बताया कि हम अपना उद्यम बढ़ाने की चाहत रखने वाले उद्यमियों को अत्यंत ही मुनासिब दरों पर वे सुविधाएं दे रहें हैं जो कि अन्य कई कॉन्सेप्ट दाता देश भर में इससे दो- तीन गुणा दरों पर ऐसा ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। इस समूह में सराहनीय भूमिका निभाने वाले श्री दिलीप जोशी के अनुसार WE इन्टरपुनेउर के बैनर तले शहर के नामचीन एंव 5 स्टार होटल्स में प्रति वर्ष 22-24 प्रेरणादायी इवेंट होंगे, जहां सूरत तथा अन्य शहरों के सक्सेसफुल बिजनेश्मेनों के मार्गदर्शन में चर्चा-मन्त्रणा होगी। तथा नए-नए आइडियाज प्रदान किए जाएंगे, तथा यह इस समूह के बैनर तले एक सॉलिड नेटवर्किंग होगी जहां बिजनेश्मेन का ऑल राउंड डेवलोपमेन्ट तो होगा ही साथ ही साथ सभी केटेगरी के लोगों से सम्पर्क हो पायेगा। WE Surat team ने उन उद्यमियों व व्यवसाहियों को इस सन्देश से जुड़ने का आह्वान किया हैं जो कि इस प्लेटफॉर्म का एक एडवाइजर होने के नाते में आपके बीच शेयर कर रहा हूँ....
*दें अपने बिजनेस को मनचाहा आकार*
*"WE" आपके सपनो को करेगी साकार*
"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*"*
*■ क्या आप अपने बिजनेस की आशातीत ग्रोथ हेतु एक सशक्त प्लेटफॉर्म ढूंढ रहे हैं ?*
*■ क्या आप अपने पर्सनल रिलेशन बढ़ा कर अपना एक सॉलिड बिजनेश अंपायर खड़ा करना चाहते हैं?*
*■ क्या आप चाहते हैं कि आपकी एक ही स्थल पर एक से बढ़ कर एक बिजनेश जगत के सक्सेसफुल व्यवसायियों से भेंट हो व उनके साथ प्रगाढ़ रिलेशन बने?*
*■ क्या आप चाहते हैं कि दुनिया के चर्चित बिजनेसमैनों के प्रसिद्ध ब्रांडों की सक्सेज स्टोरी से अवगत हो?*
*■ क्या आप चाहते हैं कि आपके बिजनेस को पंख लगे व आपको मनमाफिक ग्रोथ मिले?*
*■ क्या आप चाहते हैं कि आप अपने बिजनेश करने के बोझिल व परम्परा गत तथा "आउट ऑफ डेट" हुए तरीकों से दामन छुड़ा कर जमाने के साथ चलकर बिजनेश को विश्व व्यापी बनाएं?*
*■ क्या आप सूरत में टेक्सटाइल्स एंव डायमण्ड जैसे बिजनेस के अलावा हट कर किसी अलग तरह के बिजनेश की तलाश में हैं?*
*★ आपके मन मे उमड़ते-घुमड़ते तमाम प्रश्नों एंव आपके मन मे समाई जिज्ञासाओं के जवाब के लिए अनुभवी व्यापारियो प्रोफेशनल्स को रूबरू मिलने का सशक्त प्लेटफोर्म हैं "WE"*
*★ WE आपके मंद चलते बिजनेश को पंख लगाने हेतु एक सशक्त प्लेटफॉर्म है,*
*★ "WE" ही क्यों? जब की शहर में "नेटवर्किंग" के अनेक अलग-अलग समूह पहले से ही विद्यमान हैं? इसका सीधा-सादा सिंपल सा प्रत्युत्तर हैं कि "WE" रीजनेबल एंव एफोर्डेबल शुल्क में एक फ्लेक्सिबल कॉन्सेप्ट हैं, तथा इसमें बिजनेस गारंटी के साथ-साथ इन्टरप्रिन्योर्स डेवलोपमेन्ट के लिए सभी बिंदुओं को समाहित किया गया हैं,*
*★ WE एक सशक्त एवम कुछ नया करने की चाहत रखने वाले उघमियो का ऐसा सटीक समूह हैं कि जहां विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी आपसी सामंजस्यता से एक-दूसरे की प्रगति के लिए सक्रीयता पूर्ण भूमिका निभाते हैं,*
*★ WE के बैनर तले होटल TGB के मधुरम वातावरण में प्रतिमाह प्रात: 7.30 से 10 बजे तक के दौर की तकरीबन 2 मीटिंगें आयोजित होती हैं, इसके अलावा समय-समय पर और भी एक्टिविटीज होती हैं,*
*★ WE की मेम्बरशिप हेतु इसका सम्पूर्ण कॉन्सेप्ट समझिए, इससे जुड़ने हेतु एफोर्डेबल वार्षिक फीस निर्धारित की गई हैं, जिसे जमा कर मेम्बरशिप प्राप्त करें,*
*★ W. E. की लॉन्चिंग 12 जून मंगलवार को प्रात: 7.30 से 10 बजे आयोजित होने जा रही हैं, अतः इसमें सम्मिलित होने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन 11 जून तक अवश्य करा दें।*
*● आइये अपने सपनो को साकार करने के लिए जुड़िये,*
*12th june Tuesday*
*Hotel TGB Dumas Airport road*
*Time-7.30AM to 10AM*
*हेल्पलाइन-*
8460451000 9377966600 9328560515
=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷
*WORLDWIDE ENTREPRENEURS (W.E)*

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...