Monday, 21 May 2018

कल साफ हो सकती है सरकार की तस्वीर ,कुमारस्वामी के शपथग्रहण में शामिल होंगे सोनिया-राहुल

कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार रात संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं ने मंत्रिमंडल गठन और दोनों पार्टियों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे पर चर्चा की। और उन्होंने राहुल और सोनिया को शपथग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि जदएस और कांग्रेस राज्य को स्थिर और मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे का फैसला सोनिया और राहुल से बैठक के बाद लिया जाएगा।

जदएस नेता कुमारस्वामी 23 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करने और पोर्टफोलियो बंटवारे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में थे। इससे पहले उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात कर कांग्रेस-जदएस सरकार बनाने की योजना पर चर्चा की।

जदएस ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले ही बसपा के साथ, जबकि कांग्रेस से चुनाव बाद गठबंधन किया था। कुमारस्वामी ने कहा कि पोर्टफोलियो बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा सरकार बनाने के तुरंत बाद लिए जाने फैसलों पर भी बात नहीं हुई है। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...