Friday, 23 March 2018

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, रात साढे ग्यारह बजे दिल्ली ले गए

शिमला । छराबड़ा में बेटी प्रियंका के निर्माणाधीन बंगले को देखने के लिए आई सोनिया गांधी की 11.30 बजे सांस लेने में परेशानी हुई। सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उन्हें रात को ही वापस ले गए।

आई जी एम सी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद के मुताबिक सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की सूचना रात 11 बजे अस्पताल आई। इस पर तुरंत ही उन्हें आई जी एम सी शिमला लाने का आग्रह किया गया। लेकिन उन्होंने आईजीएम सी आने से मना कर दिया और इलाज के लिए दिल्ली ही जाने की बात कही। इस पर आ जी एम सी शिमला से डॉक्टर रमेश की निगरानी में सोनिया गांधी को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां से उन्हें चार्टेड फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया

डॉ. रमेश चंद के मुताबिक सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक अपनी गाड़ी में ही गई और उन्होंने एम्बुलेंस का सहारा नहीं लिया। इस दौरान उनकी तबीयत भी स्थिर रही। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को अचानक सांस की समस्या हो गई थी।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...