Wednesday, 7 March 2018

ठेले से चिपके रह गए तीन युवक करंट बनकर आई 'मौत'

सूरत/राजसमंद(गुजरात)। डिंडोली-खरवासा रोड स्थित मिलेनियम पार्क के पास रविवार की रात 11.45 बजे पावभाजी ठेले पर करंट दौड़ जाने से राजस्थान के तीन युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान राजसमंद के आमेट क्षेत्र के साकरोदा निवासी शिवा उर्फ शिवदास वैष्णव, भीलवाड़ा जिले में करेड़ा, गंगापुर निवासी राजू जाट के रूप में हुई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कैलाश रेजिडेंसी के पास स्थित उमिया पावभाजी एंड फास्ट फूड ठेले पर गणेश और राजू जाट काम करते थे। रात को दोनों ने ठेले की सफाई की। इसके बाद ठेले को दुकान में चढ़ाने के लिए धक्का लगवाने के लिए पास ही आइस्क्रीम के ठेले पर काम करने वाले शिवा को बुला लिया। तीनों ठेले को धक्का मारकर दुकान में चढ़ा रहे थे। इस दौरान ठेला झुक गया और उस पर लगा वायर खींच गया। वायर में कट लग जाने से ठेले में करंट दौड़ गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करंट के झटके से दूर गिरा एक युवक बाल-बाल बच गया। शिवा तीन महीने पहले ही राजसमंद से सूरत आया था। उसकी पत्नी साकरोदा में रहकर पढ़ाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...