Wednesday, 3 January 2018

शहादत स्वीकार करता हूं, पर मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें -कुमार विश्वास

राज्यसभा चुनाव में टिकट कटने पर आप नेता कुमार विश्वास ने पार्टी नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शहादत स्वीकार करता हूं। मुझे सच बोलने की सजा मिली। कुमार विश्वास ने कहा कि राज्यसभा के लिए चुने गए तीनों साथियों को मैं बधाई देता हूं। अरविंद को पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। शानदार चयन किया गया और कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई।

कुमार विश्वास ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए कहा था कि आपको मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे, मैं उनको बधाई देता हूं और अपनी शहादत स्वीकार करता हूं।विश्वास ने कहा, ‘सबको लड़नी है अपनी लड़ाई, सबको लड़ने हैं अपने युद्ध चाहे राजा राम हों या गौतम बुद्ध। हम सबको अपने-अपने संघर्ष लड़ने हैं। आशा करता हूं पार्टी और आंदोलन के आदर्शों को आगे ले जाया जाएगा विश्वास ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आपकी (केजरीवाल) इच्छा के बिना हमारे दल में कुछ नहीं होता। आपसे असहमत रहकर वहां जीवित रहना मुश्किल है। मैं आंदोलन का हिस्सा हूं और ये अनुरोध करता हूं कि शहीद तो कर दिया पर शव से छेड़छाड़ न करें।’

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...