Monday, 8 January 2018

डोनेट लाइफ द्वारा आयोजित काइट फेस्टिवल-18 में अंगदान की अपील युक्त संदेश भरी हजारों पतंगें आसमान में

सूरत - ( गणपत भंसाली ) गुजरात मे मकर सक्रांति त्योहार (उत्तरायण) का विशेष महत्व हैं, उत्तरायण के 3 दिनों तक आसमान रंग-बिरंगी तथा नाना प्रकार की पतंगों से पटा रहता हैं, गुजरात सरकार द्वारा भी गांधीनगर सहित राज्य के प्रमुख शहरों में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता हैं, इसी श्रंखला में अनेकों NGO भी पतंग महोत्सव के द्वारा अपने संगठन के उद्देश्य से जन-जन को अवगत कराते हैं, इस तरह के सराहनीय प्रयास सूरत में डोनेट लाइफ संगठन द्वारा पिछले 3 वर्षों से उत्तरायण के अवसर पर किए जाते रहे हैं, आज रविवार 7 जनवरी को प्रात 8,30 से 12,30 तक सूरत के अठवा लाइंस स्थित सर के पी कॉमर्स कॉलेज के विशाल प्रांगण में डोनेट लाइफ द्वारा काइट फेस्टीवल-18 आयोजित किया गया, इस आयोजन में डोनेट लाइफ के विभिन्न प्रेरक संदेशों से युक्त हजारें पतंगे आसमान में लहराती नजर आ रही थी, क्या बच्चे और क्या बड़े, क्या स्त्री और क्या पुरुष हर कोई डोनेट लाइफ के सन्देश युक्त पतंगे उड़ाने में मशगूल थे, संगठन के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री नीलेश भाई मांडले वाला स्वयं इन संदेशों से युक्त पतंगे उड़ा रहे थे, शहर की जानी मानी तमाम हस्तियों की इस फेस्टिवल में मौजदगी नजर आ रही थी, शहर की मेयर अस्मिता बेन सिरोय्या, उधना
के विधायक श्री विवेकभाई पटेल, तथा अनेकों विधायक, मंत्री, नेता, नगर पार्षद, समाजसेवी, शिक्षा एंव चिकित्सा विभागों के अधिकारी, वीर नर्मद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ शैलेन्द्र गुप्ता तथा अनेको हस्तियां इस फेस्टिवल में उपस्थित रही, ये उल्लेखनीय हैं कि डोनेट लाइफ संगठन द्वारा तथा इस संगठन के अध्यक्ष श्री नीलेश भाई मांडले वाला व अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों से 234 किडनी, 94 लिवर, 6 पेन्क्रियास, 26 हार्ट व 196 नेत्र ब्रेनडेड मरीजों के परिवारजनों की सहमति से संग्रहित कर जीवन व मृत्यु के बीच सँघर्ष कर रहे तथा जीवन की अंतिम सांसे गिन रहे मरीजों को नवजीवन प्रदान करने में योगभूत बनें,, तथा इस उजियारे जगत को अपनी आंखों से न देखने वाले प्रज्ञा चक्षुओं को नई रोशनी प्रदान करने में सहायक बने। उल्लेखनीय हैं कि इस सेवाभावी संगठन का श्री गणेश 4 दिसम्बर 2014 को हुआ था। उसके पश्चात लोग आते रहे औऱ कारंवा जुड़ता रहा कि तर्ज पर यह संगठन दिन दूनी रात चौगनी प्रगति करता रहा। श्री नीलेश भाई मांडले वाला के अलावा श्री सन्दीपकुमार(IRS) श्री राकेश जैन, श्री हेमन्त देसाई, श्री हिरेन दिवान, श्री रमेश मालपाणी व श्री निर्मल सुखबैजल आदि सेवाभावी व्यक्तित्व जुड़े हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...