Friday, 8 December 2017

गुजरात चुनाव: हार्दिक का तंज- CD बनाने में के चक्कर में घोषणापत्र बनाना भूल गयी भाजपा

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को मतदान होने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक कोई घोषणापत्र नहीं जारी किया है. पार्टी इस बार बिना घोषणापत्र के ही चुनाव लड़ने जा रही है. हालांकि पार्टी के नेताओं का मामले को लेकर बयान अलग-अलग आ रहा है. कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर घोषणापत्र न जारी करने को लेकर हमला शुरू कर दिया है
https://twitter.com/HardikPatel_/status/938994900795666432 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह कहते हुए भाजपा पर प्रहार किया कि विधानसभा चुनाव वाले राज्य गुजरात के लिए घोषणापत्र के साथ सामने नहीं आकर उसने राज्य के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अनादर दर्शाया है. गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा ने गुजरात के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अनादर दर्शाया है. प्रचार अभियान खत्म हो गया लेकिन लोगों के लिए अब तक घोषणापत्र का उल्लेख नहीं है. गुजरात के भविष्य के प्रति कोई दृष्टि या विचार सामने नहीं रखे गये.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...