Monday, 25 December 2017
नरेंद्र मोदी दो दशकों में विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे
नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच (WEF) के सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेने दावोस पहुंचेंगे। सर्दियों में बर्फ की चादर से ढंकी स्विट्जरलैंड की आल्पस पहाड़ियों के बीच छोटे से खूबसूरत शहर दावोस में अगले महीने होने वाली इस वार्षिक सम्मेलन में दुनिया भर के राजनेता, कंपनी जगत की दिग्गज हस्तियां , नीति निर्माता और सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र के गणमान्य लोग भाग लेंगे। मोदी पिछले दो दशकों में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे। अधिकारी बताते हैं कि वह पहले भारतीय पीएम होंगे जो चीफ गेस्ट के रूप में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में भारत का प्रभुत्व देखने को मिलेगा जहां सैंकड़ों भारतीय कंपनियों के चीफ और पॉलिसी मेकर नजर आएंगे। एक अधिकारी ने बताया, 'भारतीय थीम केंद्र में होगी क्योंकि कई सत्र का आयोजन भारत के इर्द-गिर्द होगा।' उल्लेखनीय है कि पिछली जनवरी में चीनी राष्ट्रपित शी जिनपिंग ने दावोस में मुख्य भाषण दिया था जहां उन्होंने वैश्विक व्यवसायियों को लुभाने की कोशिश की थी और संरक्षणवाद त्यागने के लिए मजबूत पिच तैयार किया था। दरअसल, यह डॉनल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले अमेरिका की तरफ किया गया निशाना था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment