Wednesday, 20 December 2017

राहुल की 'भक्ति' से मिली कांग्रेस को 'शक्ति

अहमदाबाद - गुजरात चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  के मंदिर दर्शन को लेकर भले ही विपक्ष ने उनपर खूब हमले किए, लेकिन चुनाव परिणाम बताते हैं कि इस भक्ति का 'फल' कांग्रेस को मिला है। राहुल जहां भी मंदिर दर्शन के लिए गए, उनमें से ज्यादातर सीटें कांग्रेस की खाते में आई हैं।

राहुल ने 25 सितंबर को द्वारका से अपने कैंपेन की शुरुआत की थी। इसी के साथ उन्होंने मंदिर-मंदिर दर्शन भी शुरू किया। राहुल ने अहमदाबाद के जमालपुर में में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के साथ चुनावी यात्रा को समाप्त किया। गुजरात में तीन महीने के कैंपेन में राहुल ने 27 मंदिरों में दर्शन किए। इसमें द्वारका सीट तो कांग्रेस नहीं जीत पाई लेकिन जमालपुर की सीट जहां बीजेपी की पकड़ हमेशा मजबूत रही है, इस बार कांग्रेस के खाते में चली गई। इसके लिए राहुल को श्रेय दिया जा रहा है।

यही नहीं बीजेपी ने गांधीनगर उत्तरी सीट पर भी जीत दर्ज की है। यहां राहुल गांधी अक्षरधाम मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। सबसे अहम यह कि इस सीट पर राहुल से पहले पीएम मोदी भी अक्षरधाम मंदिर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बावजूद इसके यह सीट कांग्रेस जीतने में सफल रही।

इसी तरह से राहुल गांधी ने उंझा में उमीया माता मंदिर का भी दर्शन किया था। यहां भी कांग्रेस  प्रत्याशी डॉ.आशाबेन पटेल ने बीजेपी के पांच बार के विधायक नरन पटेल को करारी शिकस्त दी है। राहुल गांधी ने राधनपुर में भी खोडियार मंदिर का दर्शन किया था। और यहां भी नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा है। यहां से अल्पेश ठाकोर ने बड़ी जीत दर्ज की है।

उधर, राहुल के मंदिर दर्शन के कारण कांग्रेस की बेहतर हुई स्थिति के सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता भरत पांड्या कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि मंदिर दर्शन के कारण कांग्रेस या राहुल गांधी को कोई फायदा पहुंचा है। हम 22 साल बाद भी सत्ता बचाने में सफल रहे। हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। हिमाचल में हम कांग्रेस को हटाकर सत्ता में आए हैं। मुझे तो लगता है कि जब भी राहुल पार्टी में प्रमोशन पाते हैं, पार्टी चुनाव हारती है।'

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...