Tuesday, 12 December 2017

प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बाद भी किया रोड शो नहीं माने हार्दिक पटेल

अहमदाबाद. पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी सोमवार को 15 किलोमीटर का रोडशो शुरु किया. आरक्षण आंदोलन नेता के सैंकड़ों समर्थकों ने शहर के मुख्य क्षेत्र से मोटरसाइकिलों और चार पहिया वाहनों पर रैली निकाली. पुलिस ने कहा है कि वह बिना इजाजत के रोडशो करने पर पटेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ए के सिंह ने कहा, ‘हमने हार्दिक पटेल को अहमदाबाद में रोडशो करने की इजाजत नहीं दी थी. लेकिन शहर में उनके समर्थकों ने जिस प्रकार की रैली निकाली है, उसे हम शर्त के उल्लंघन के तौर पर देखते हैं, पुलिस इस पर कानूनी कार्रवाई करेगी.’ पुलिस ने कांग्रेस और बीजेपी को भी रविवार को शहर में रोड शो निकालने की अनुमति नहीं दी थी. साथ ही कारण के तौर पर यातायात जाम एवं कानून व्यस्था का हवाला दिया था.

हार्दिक पटेल ने भोपाल इलाके से अपना रोड शो निकाला जो निकोल में समाप्त हुआ. पाटीदार समुदाय से संबंध रखने वाले हार्दिक के समर्थक उनका अभिवादन करने और अपना समर्थन जताने रोडशो के रास्ते में विभिन्न जगहों पर लोग जमा हुए. रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रोडशो करने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी. पुलिस ने बीजेपी को भी रविवार को रोडशो करने की इजाजत नहीं दी. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा. मंगलवार चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा. पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को हुआ था. मतगणना 18 दिसंबर को होगी.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...