Friday, 8 December 2017

किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी से नाराज भाजपा सांसद नानाभाऊ पटोले ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

मुंबई : महाराष्ट्र के गोंदिया से भाजपा के सांसद नानाभाऊ पटोले ने लोकसभा से इस्तीफा देने का एलान किया है. वे अपनी पार्टी की किसानों को लेकर नीति से नाराज हैं. इसी नाराजगी की वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. नानाभाऊ पटोले 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल को चुनाव हराकर संसद पहुंचे थे. उन्होंने गुजरात चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले संसद से इस्तीफा दिया है, जहां विपक्ष ने किसानों के मुद्दे को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने किसानों के मुद्दे सरकार के समक्ष उठाये थे, जिसे नहीं सुना गया और इसी वजह से उन्होंने पार्टी के सांसद पद से इस्तीफा दिया है. पटोले ने अगस्त महीने में महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की किसानों का कर्ज माफ किये जाने के मुद्दे पर आलोचना की थी

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...