Friday, 22 December 2017

जनहित में काम करूं यही पुरस्कार- गुजरात का दोबारा सीएम चुने गये विजय रूपाणी ने किया ट्वीट

गांधीनगर : गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के अगले मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी का नाम तय किया गया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में सीएम के रूप में रूपाणी का नाम तय किया गया है. जेटली गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की और विधायकों के सहमति से अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया गया. जेटली के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा महासचिव सरोज पांडेय व गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर हैं. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं, नितिन पटेल को एकबार फिर भाजपा ने डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया है.  स्वयं को फिर मुख्यमंत्री चुने जाने पर विजय रूपाणी ने एक ट्वीट कर कहा कि आमलोगों के कल्याण के कार्य में सक्षम हो सकूं और राज्य का चहुर्मुखी विकास विकास कर सकूं यही मेरे जीवन  के लिए पुरस्कार है.

अरुण जेटली ने विजय रूपाणी व नितिन पटेल के नाम पर मुहर लगने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस किया और कहा कि सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में विजय रूपाणी को विधायक दल का नेता व नितिन पटेल को उपनेता चुना गया. उन्होंने कहा कि सरकार गठन व शपथ ग्रहण के संबंध में आगे की प्रक्रिया विजय रूपाणी बढ़ायेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में मेरे साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सरोज पांडेय व गुजरात के प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव मौजूद थे. उन्होंने एक हमारी पार्टी के वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह ने विजय रूपाणी का नेता के रूप में और नितिन पटेल का नाम उपनेता के रूप में प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन सभी ने किया.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...