Monday, 18 December 2017

युवाओं की तिकड़ी पर दांव लगाना रहा अच्‍छा, बढ़ा राहुल का कद

गुजरात चुनाव के नतीजे अब चाहे जो भी हों, लेकिन शुरुआती कई राउंड की मतगणना के बाद एक चीज बिलकुल साफ हो चुकी है। कांग्रेस ने बीजेपी को उसके ही गढ़ में कड़ी टक्कर दी है। जो बीजेपी 150 सीटें जीतने के मकसद से उतरी थी, वो पिछली बार जितनी सीटें जीतते भी नहीं नजर आ रही। कहना गलत न होगा कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति गुजरात के लिए बेहद प्रभावी साबित होते नजर आ रही है। फिलहाल ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन शुरुआती आंकड़ों यह तो साफ है कि कांग्रेस की बीजेपी के खिलाफ कुछ मोर्चों पर रणनीति कारगर साबित हुई। राहुल के अध्यक्ष पद संभालने के बाद भले ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़े, लेकिन उनकी ओर से गुजरात में की गई मेहनत बहुत हद तक कामयाब साबित हो रही है। कहना गलत न होगा कि इसका फायदा राहुल को भी होगा और पार्टी में उनका कद बेहतर होगा। वहीं, विपक्षी एकता की अगुआई करने वाले नेता के तौर पर उनका दावा और मजबूत होगा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...