Friday, 15 December 2017

शिवसेना बीजेपी से एक साल में अलग हो जाएगी- आदित्य ठाकरे

अहमदनगर- महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन संकट में नजर आ रहा है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने इस बात के साफ संकेत दे दिए हैं कि 2019 का चुनाव शिवसेना अकेले ही लड़ेगी. शिवसेना ने कहा कि वह एक साल के भीतर भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार छोड़ देगी.

शिवसेना की सरकार से अलग होने की यह एक नवीनतम चेतावनी और इस बात का संकेत है कि पार्टी 2019 का चुनाव अकेले लड़ेगी. भाजपा के साथ तल्ख रिश्ते साझा कर रही शिवसेना इससे पहले भी राजग सरकार से बाहर होने की कई बार धमकी दे चुकी है.

मुंबई से 240 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा कि गठबंधन से हटने के बाद शिवसेना अपने बल पर सत्ता में वापस आएगी.

उन्होंने कहा, शिवसेना एक वर्ष में सरकार छोड़ देगी और अपने बल पर सत्ता में वापस आएगी. पार्टी सरकार कब छोड़ेगी इसका निर्णय शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे करेंगे. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2019 में होगा.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...