Friday, 1 December 2017

सूरत रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट में चुनावी महफिले

सूरत -  सूरत रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट में चुनावी महफिले जमने लगी है। कॉंग्रेस का जोरदार जनसंपर्क हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक पूर्व शिक्षा मंन्त्री बीड़ी कल्ला व हरियाणा के सांसद बत्रा ताराचन्द कासट अशोक कोठारी के साथ मूलचंद मार्केट में बैठक की। बेगमवाड़ी के मार्केटों में कांन्ग्रेस पार्टी को समर्थन देने की कपड़ा व्यापार्रियों से अपील की । जीएसटी लागू होने के बाद कपड़ा व्यापारी भाजपा सरकार से नाराज है।नोटबन्दी व जीएसटी से एक वर्ष का कारोबार खराब हुआ है।जिससे छोटे कपड़ा व्यापारी सरकार से खफा है।स्थानीय भाजपा नेताओं ने जीएसटी आन्दोलन के समय व बाद में कपड़ा व्यापार्रियों की समस्याओं को मार्केट विस्तार में आकर नही सुना।
इस मौके को भुनाने के लिए कांग्रेस सक्रिय होकर लगातार कपड़ा मार्केट में नेताओ के साथ नाराज कपड़ा व्यापार्रियों से मिलकर समर्थन मांग रही है।कांग्रेस को कपड़ा मार्केट के व्यापार्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।हालांकि कपड़ा मार्केट के व्यापारी का अधिकत्तर वोट बैंक मजूरा,लिम्बायत,चोर्यासी उधना तथा कामरेज विधानसभा में है।मजूरा विधानसभा से कांग्रेस ने कपड़ा व्यापारी अशोक कोठारी को प्रत्याक्षी बनाया है।जिसका फायदा अशोक कोठारी को मिल रहा है।मजूरा विधानसभा से कपड़ा कारोबारियों के मत निर्णायक है।पिछले चुनावों में भी कांग्रेस ने कपड़ा व्यापारी धनपत जैन को टिकट दिया था।पर उन्है हार का सामना करना पड़ा था।पिछले व इस समय के चुनाव मे परिस्थितियां काफी कुछ बदली है।
जिसका फायदा कोठारी को मिल सकता है।मजूरा विधानसभा से भाजपा ने इस बार पुनः हर्ष संघवी को उतारा है।कपड़ा व्यापार्रियों का एक बड़ा वर्ग हर्ष संघवी के साथ चुनाव प्रचार में लगा है।अशोक कोठारी के साथ हर्ष संघवी भी कई बार कपड़ा मार्केट का दौरा कर चुके है।लिम्बायत, चौर्यासी व उधना विधानसभा के प्रत्याक्षी अभी मार्केट में प्रचार हेतु नही आये है।इन विधानसभाओं के बड़ी मात्रा में मतदाता कपड़ा उद्योग से जुड़े हुवे है।कामरेज से कांग्रेस प्रत्याक्षी अशोक जीरावला भी जश मार्केट के कपडा व्यापारी है।वही लिम्बायत विधानसभा से कपड़ा व्यापारी युवा राजेन्द्र जैन(राजू भन्साली)भी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे है। 65 हजार कपड़ा व्यापार्रियों के बीच अशोक कोठारी,अशोक जीरावला व राजू भन्साली तीन कपड़ा व्यापारी चुनावी मैदान में है।कपड़ा व्यापारी अपने मत से किसे अपना नेता बनाकर विधानसभा में भेजते है।
ये देखना दिलचस्प होगा।कुछ भी हो नोटबन्दी व जीएसटी का असर इस बार के चुनाव में देखने को मिलेगा।चौर्यासी से कपड़ा मिल के मास्टर रह चूके अजय चौधरी उम्मीदवार है।कपड़ा उद्योग से जुड़े काफी मत्तदाता इस बार अजय चौधरी के साथ है।जीएसटी संघर्ष समिति के संयोजक ताराचंद कासट भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए है।साथ ही कपड़ा उद्योग से धनपत जैन ,चम्पालाल बोथरा,बलवन्त जैन जैसे कपड़ा व्यापारी वर्षो से कांग्रेस से जुड़े है।कपड़ा मार्केट के व्यापार्रियों की नाराजगी इस बार किसके वोटों पर चोट करेगी ये आने वाले समय मे पता चल जाएगा।कपड़ा मार्केट में अधिकत्तर प्रवासी व्यापारी है।
राजस्थान से जुड़े व्यापार्रियों का समर्थन प्राप्त करने के लिए इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टीयो ने राजस्थान के नेताओ को प्रचार में उतारा है।कांग्रेस के दिग्गज बीड़ी कल्ला ,राजेन्द्र पारीक,मेवाराम जैन वही भाजपा ने पीपी चौधरी,सीआर चौधरी,गुलाबचंद कटारिया,मदन राठौड़,अजय किलक किरण माहेश्वरी,सतीश पूनिया, केशाराम चौधरी,शंकरसिह राजपुरोहित,हमीरसिंह भायल शहर में प्रचार में लगे है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...