सूरत-पर्वतपाटिया विस्तार में मॉडल टाउन ,आईमाता रोड,गंगा होटल,महाराणा प्रताप चौक,पर्वत रोड आदि विस्तारो में मोबाईल चोरो का आतंक बढ़ रहा है।हर दिन भीड़ भाड़ ,व राह चलते राहगीरों के मोबाइल झपटकर महंगे मोबाईल चोर फरार हो जाते है।व शिकार बने व्यक्ति हाथ मल कर रह जाता है।पूणा व लिम्बायत पुलिस थानों में आये दिन मोबाइल चोरी की शिकायतें दर्ज होने के बावजूद पुलिस चोरो का पता नही लगा पा रही है।मोबाइल चोर मोटर साईकल पर आते है।व राहगीरों के हाथ से मौका देकर झपटा मारकर मोबाइल छीन कर फरार हो जाता।पर्वतपाटिया विस्तार निवासी इन दिनों मोबाइल चोरो के आतंक से परेशान है।इस सप्ताह में ही आईमाता रोड से एक बुजर्ग व्यक्ति के हाथ से 17 हजार की कीमत का,महाराणा प्रताप चौक स्थित अम्बिका हाइट निवास का राह चलते 33 हजार का मोबाइल,गंगा होटल से राजस्थानी व्यापारी का 33 हजार का मोबाइल छीन कर भाग गए।पुलिस थानों में शिकायत करने के बावजूद पुलिस चोरो का पता नही लगा पा रही है।हाल के दिनों में विस्तार में असमाजिक तत्व बेख़ौफ़ होकर घूम रहे है।जिन पर त्वरित कार्यवाही हो जिससे ऐसे तत्वों पर लगाम लग सके।,गोडादरा क्षेत्र के एक मकान से चोर तीन मोबाइल फोन समेत 96 हजार का सम्मान चोरी कर फरार हो गए।खोडियारनगर विभाग-1 निवासी मुन्नीलाल पाल के घर से गैलेरी के खुले दरवाजे से चोर ने अंदर प्रवेश कर 70 हजार नकद जेवर व तीन मोबाइल चुरा लिए।
Saturday, 18 November 2017
पर्वत पाटिया विस्तार में मोबाइल चोरों का आतंक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment