Friday, 24 November 2017

हैवी दुपट्टा आैर फॉर साइट डिजाइन वाली ड्रेस का भी कपड़ा कारोबार बढ़ा

सूरत - दीपावली खत्म होते ही व्यापारी शादियों की सीजन की तैयारियों में लग जाते हैं। शादी में लोगों को भी कपड़े में नई एवं आकर्षक वेरायटी चाहिए रेडीमेड के व्यापारियों ने इस बार डिजिटल प्रिंट वाले कपड़े पर आकर्षक जरदोजी वर्क वाली वेरायटी बनाई है। जो सब के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। प्योर जॉरजेट, शिफॉन, क्रेप और चंदेरी सिल्क पर टिकी, स्टोन, फ़िरोस्की वर्क की मांग बनी हुई है। इन कपड़े में लोंग शूट, गाउन, प्लाजो, इंडोवेस्टर्न लोगों की पसंद बन रही है। इसका एक बड़ा कारण है कि यह देखने में आकर्षक होने के बावजूद इसके दाम अधिक नहीं है। कम बजट में आकर्षक लुक अपनाने के लिए लोग इसे पहली पसंद बना रहे हैं। 
 विवाह के सीजन में एवरेज रेंज में सबसे अधिक डिमांड - किसीभी कपड़े में एवरेज रेंज की हमेशा मांग बनी रहती है। एवरेज रेंज में डिजिटल प्रिंट सबसे श्रेष्ठ है। विशेष तौर से इसे यह शादियों की सीजन को ध्यान में रखकर ही बनाई जाती है। हर साल डिजाइन में परिवर्तन किया जाता है। हैवी दुपट्टा आैर फॉर साइट डिजाइन वाले ड्रेस भी सूरत के कपड़ा कारोबार में देखने को मिल रहे हैं।कपड़ा बाजार में दीपावली के बाद अब विवाह के सीजन को लेकर मांग दिखने लगी है। शहर बाहर से बड़ी संख्या में लोग खऱीदी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
आकर्षक लुक: जयपुर के गोटे से किया वर्क भी स्पर्धा में  शादियों के सीजन में डिजिटल प्रिंट पर जरदोजी वर्क के अलावा जयपुर के गोटे भी जॉरजेट ओर सिंथेटिक कपड़े को आकर्षक लुक दे रहे हैं। कपड़ा व्यापारी संतोष चांडक बताते हैं कि डिजिटल प्रिंट और जरदोजी वर्क के अलावा राजस्थान के जयपुर के गोटा क्लोथ की डिजाइन भी फैशन में हैं। हम गोटा जयपुर से ही मंगवाते हैं। जो अलग अलग रंग के होते हैं। वैसे गोटा कपड़ा सूरत में भी बनता है लेकिन फिनिशिंग, कलर और मटीरियल में जयपुर का कोई मुकाबला नहीं है।
दो करोड़ मीटर कपड़े पर वेल्यू एडिशन -  कपड़े की खुबसूरती बढ़ाने का कार्य हमेशा वेल्यू एडीशन करता है। यहीं एक ऐसी चीज है जो किसी भी ग्राहक को कपड़े की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण की भूमिका अदा करता है। वेल्यु एडीशन का काम और उसकी फिनिशिंग सब से श्रेष्ठ होती है। इसी के कारण कपड़े का लुक को आकर्षक बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है। शहर में रोजाना करीब 2 करोड़ मीटर कपड़े पर वेल्यु एडिशन का काम होता है। अधिक डिमांड भी वेल्यु एडीशन वाले कपड़े की ही है। इतना ही नहीं हाफ स्टिच भी शादियों के मौसम में पहली पसंद बन रही है। इसके अलावा गारमेंट कपड़े की डिमांड बढ़ती जा रही है। सूरत के कपड़ा बाजार में ड्रेस की दुकानों में अधिकतर हाफ स्टिच ड्रेस ही नजर आते है। ड्रेस लेने के बाद सिर्फ हाफ स्टिच करना रहता है। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...