गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान के तहत सूरत आए धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत कर नोटबंदी के फायदे गिनाये
सूरत.गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान के तहत सूरत आए धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत कर नोटबंदी के फायदे गिनवाए। पत्रकार वार्ता के बाद वो सीधे बमरोली गए, जहां महासंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। धर्मेंद्र प्रधान ने वेसू में आयोजित एंटी ब्लैक मनी डे कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। नोटबंदी के निर्णय की बरसी पर सूरत आए राहुल गांधी ने नोटबंदी को हानिकारक बताया, वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके फायदे गिनवाए।
भाजपा के गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान के तहत सूरत के बमरोली में जनसंपर्क के लिए आए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नोटबंदी से अर्थनीति को नई ऊंचाई मिली। सारा पैसा अकाउंटेबल बन गया और घरों में पड़े रुपए बैंकों में आए। नोटबंदी से ब्लैक मनी व्हाइट किए जाने की बात गलत है। फिलहाल 3.68 हजार करोड़ रुपए स्क्रूटिनी में हैं। पत्रकार वार्ता के बाद वो बमरोली में महासंपर्क अभियान में जुड़े।
आम आदमी पार्टी ने मनाया धोखा दिवस---
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर सूरत में आम आदमी पार्टी ने धोखा दिवस मनाया। सूरत के पाटीदार बहुल क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी की मानें तो नोटबंदी से 100 से ज्यादा लोगों की जान गई। छोटे और मध्यम उद्योगों की कमर टूट गई है। कई लोगों का रोजगार छिन गया। जिस वादे पर नोटबंदी की गई थी, उसमें से एक भी बात अब तक साबित नहीं हो पाई। देश के इतिहास का सबसे मूर्खता पूर्ण निर्णय नोटबंदी था। मिनी बाजार वराछा में आम आदमी पार्टी के 100 कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और नारेबाजी की।
No comments:
Post a Comment