Friday, 6 October 2017

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे मोहन भागवत, गाड़ी का टायर फटा अनियंत्रित गाड़ियां एक दूसरे से टकराई


मथुरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. दुर्घटना मथुरा के सुरिर इलाके में हुई, जब एक कार का टायर फट जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित दूसरी कार से टकरा गयी. हालांकि इस दुर्घटना में मोहन भागवत को कोई हानि नहीं पहुंची और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.
घटना यमुना एक्सप्रेस वे पर तब घटी जब मोहन भागवत का काफिला मथुरा जा रहा था. जब एक गाड़ी अनियंत्रित हुई तो पीछे से आ रही गाड़ियां उससे टकरा गयी. मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें दूसरी गाड़ी मंगाकर मथुरा रवाना किया गया.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...