Tuesday, 3 October 2017
प्रियंका तनेजा कैसे बनीं हनीप्रीत इंसा .. ओर राम रहीम हनीप्रीत की कहानी
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की क़रीबी हनीप्रीत इंसा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया है. उन पर गुरमीत राम रहीम को बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा भड़काने और देशद्रोह के आरोप हैं. हरियाणा पुलिस बुधवार को हनीप्रीत को कोर्ट में पेश करेगी. डेरा सच्चा सौदा में हनीप्रीत की हैसियत काफ़ी बड़ी थी. डेरे से जुड़े रहे लोगों के हवाले से सामने आई जानकारियों के मुताबिक राम रहीम के बाद डेरे की ज़िम्मेदारी हनीप्रीत के पास ही होती. हनीप्रीत के माता पिता ने उनका नाम प्रियंका तनेजा रखा था. प्रियंका तनेजा का जन्म 1975 में हरियाणा में फ़तेहाबाद में जगजीवनपुरा में हुआ था. डेरा में आने से पहले प्रियंका की शादी विश्वास गुप्ता नाम के शख़्स से हुई थी. अब उनका विश्वास गुप्ता से तलाक़ हो चुका है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...


No comments:
Post a Comment