Saturday, 16 September 2017

जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार -सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की तारीफ की

सोशल मीडिया पर बीते 2-3 दिनों से एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला भारतीय सेना के जवान को थप्पड़ मारती नज़र आ रही है. यह घटना दिल्ली के रजोकरी फ्लाई ओवर की है, जो नौ सितंबर को हुई थी. मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोप महिला स्मृति कालरा को गिरफ्तार भी किया और फिर उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया. मामले को लेकर  सेना के उस जवान नाम महावीर सिंह है, जो सेना में बतौर जेसीओ तैनात हैं.
 महावीर सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर हम बहुत दुखी है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे कोई भारतीय सेना के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर सकता है? कैसे गालियां दे सकता है और थप्पड़ लगा सकता है? हमारी गाड़ी धीरे ही चल रही थी, तभी अचानक एक कार हमारी गाड़ी के आगे-आगे चलने लगी. कार में अकेली महिला बैठी हुई थी और कार जिग-जैग तरीके से हमारी गाड़ी के आगे चल रही थी !
इस बीच अचानक उस महिला ने कार का ब्रेक लगा दिया. हमारी गाड़ी भी उनकी कार से 1-2 मीटर की दूरी पर रुक गई, तभी महिला कार से उतरी और हमारे ड्राइवर को गंदी गाली देने लगी. जब ड्राइवर भी सेना की गाड़ी से नीचे उतरे, तो यह महिला उनका कॉलर पकड़ कर थप्पड़ लगाने लगी. गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश करने लगी. यह देखकर महावीर सिंह (जेसीओ) गाड़ी से जैसे ही नीचे उतरे, तो महिला ने उन्हें भी गालियां दी. उन्हें थप्पड़ लगाने लगी. जब महावीर सिंह ने कहा कि आप भारतीय सेना के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कैसे कर सकती हैं, तब भी महिला ने सेना को गंदी गालियां दी. यह घटना वीडियो में साफ नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर महिला के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा हो रही है.
गुस्सा बहुत आया, लेकिन हमने अनुशासन सीखा हैः महावीर सिंह
JCO महावीर सिंह का कहना है कि महिला के इस दुर्व्यवहार पर बहुत ग़ुस्सा आया, मगर सेना में हमें अनुशासन और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है. लिहाजा हम खामोश रहे. इसके बाद हमने अपने सीनियर से बात कर अगले दिन एफआईआर दर्ज करवाई.
आरोप महिला गिरफ्तार, इंडिका कार भी सीज- बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का नाम स्मृति कालरा है. उसका तलाक हो चुका है और वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम में रहती है. मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गुरुग्राम स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसकी इंडिका कार को सीज कर दिया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. वहीं, मामले में आरोप महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. जेसीओ महावीर सिंह को थप्पड़ मारने वाली महिला की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की तारीफ की है

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...