कांदिवली: गुरुवार को कांदिवली तेरापंथ भवन में तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के नए अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र कोठारी चुने गए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कोठारी, सोहनलाल धाकड़ और प्यार चंद मेहता चुनाव मैदान में थे। जबकि 41 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया जिसमें से सुरेंद्र कोठारी को 21, प्यार चंद मेहता को 16 और सोहनलाल धाकड़ को 4 वोट मिले। इस चुनाव में ट्रस्ट की ओर से 49 मतदाता थे, जिनमें से 8 अनुपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने कहा कि आप सभी नेमुझपर विश्वास किया उसपर मैं खरा उतरूँ, इसके लिए आप सभी का इसी तरह से स्नेह और सहयोग मिलता रहे। वहीं चुनाव के पश्चात साध्वी श्री अणिमा श्री जी के सानिध्य में उपस्थित होकर मंगलपाठ सुना। साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने कहा कि जीत हार चुनाव में होता ही है, पर जो हारे हैं उन्हें और परिश्रम करने की जरूरत है। साथ ही नए अध्यक्ष की सौ गुना जवाबदारी बढ़ गई है। जीत समूह का होता व्यक्ति का नहीं। समूह की जरूरत है कि वो पूरे कार्यकाल तक इस समर्थन को आगे लेकर जाएं, ताकि जो लक्ष्य है उसमें सफल होने में कामयाब हो सकें, क्योंकि आने वाले समय में गुरुदेव का आगमन मुम्बई की ओरहोने वाला है जिसके लिए समाज को संगठित रूप से कार्य करने की जरूरत होगी।
भंवरलाल कर्णावट ने कहा कि चुनाव एक प्रक्रिया है, इसके पूर्ण होने के बाद हम सब एक हैं। आगे भी हमें इस लक्ष्य के साथ बढ़ना है इस बात को हमें केंद्र में रख कर चलना है। प्रीतम हिरण ने बधाई देते हुए एकजुट कार्य करने की बात कही। राजेन्द्र मुणोत ने कहा कि मैं नए अध्यक्ष के कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं। दीपक डागलिया ने भी अपने विचार रखें।
चुनाव अधिकारी के तौर पर केएल परमार और कैलाश बाफना थे। गौरतलब है कि इस चुनाव में वोट देने का हक सिर्फ तुलसीमहाप्रज्ञ के ट्रस्टियों को ही होता है। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन ट्रस्ट के कुल 49 ट्रस्टी हैं जिसमें से ट्रस्टी ही अपने वोट देने पहुंचे। इस अवसर पर महासभा ट्रस्टी विनोद कच्छारा, अर्जुन चौधरी, मानक धींग, मुंबई सभा अध्यक्ष सुनील कच्छारा, मंत्री नरेंद्र बांठिया, मेघराज धाकड़, राजकुमार चपलोत, गौतम डांगी, नितेश धाकड़, महेश मेहता, भूपेश कोठारी, टीपीएफ मुम्बई अध्यक्ष मनीष कोठारी, अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष गणपत डागलिया, कमल मेहता, मनीष बाफना, पवन ओस्तवाल, भरत लोढ़ा, जगदीश परमार, भगवतीलाल पटवारी, विनोद बोहरा, दीपक समदरिया, पारस दुग्गड़, रमेश बडाला, ताराचंद बांठिया, रमेश धाकड़, ख्यालीलाल मादरेचा, राजेश कोठारी आदि की उपस्थिति रही। दलपत बाबेल ने मंच का कुशल संचालन किया।
Thursday, 28 September 2017
सुरेंद्र कोठारी बने तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment