नयी दिल्ली: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय पूरे देश में पर्यावरण पर ‘प्रकृति खोज’ प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन करेगा. इस प्रश्नोत्तरी को पांच राउंड में आयोजित करने की योजना बनायी गयी है. क्वालीफाइंग राउंड पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देकर 25 सितंबर 2017 को शुरू होगा. यह राउंड 29 सितंबर, 2017 तक जारी रहेगा। इसके बाद प्रश्नोत्तरी के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड का आयोजन किया जायेगा
कार्यक्रम ...
क्वालिफाइंग राउंड : 25 से 29 सितंबर तकदूसरा राउंड : 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2017 तक
तीसरा राउंड : 20 से 24 नवंबर 2017 तक
चौथा राउंड : 4 से 6 दिसंबर 2017 तक
पांचवां राउंड : 18 से 20 दिसंबर 2017 तक

No comments:
Post a Comment