Friday, 1 September 2017

रिमझिम के बीच इंद्रधनुषी हुआ मौसम, भीगते हुए गौरी गणेश का विसर्जन करने निकले सूरतवासी

सूरत (विद्रोही आवाज़ )सूरत में गुरुवार को हुई रिमझिम बरसात से मौसम इंद्रधनुषी हो गया। ऐसे सुहावने मौसम में सूरत के सैकड़ों गणेश भक्त गौरी-गणेश का विसर्जन करने के लिए निकले। मौसम विभाग के अनुसार सूरत में 24 घंटों के भीतर 2.2 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर भर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। आकाश में इंद्रधनुष के मनोहारी दृश्य को देखने के लिए गणेश भक्तों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। 5 और 6 सितंबर को तेज हवाओं के साथ भारी बरसात हो सकती है।उकाई डैम में बढ़ेगी पानी की आवक : जिले के बारडोली में 2 मिमी, कामरेज में 1 मिमी, ओलपाड में 10 मिमी, पलसाणा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। उकाई के कैचमेंट में हल्की बारिश से उकाई डैम का इनफ्लो 44000 क्यूसेक रहा। उकाई और आसपास के क्षेत्रों अच्छी बरसात हुई तो डैम में पानी की आवक बढ़ेगी

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...